फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शिव और सती विवाह की कथा सुनाई

Tue, 28 Oct 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। क्षेत्र के बैलिहवा गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन रविवार की रात कथा वाचक पुरुषोत्तम दुबे ने दक्ष प्रजापति और उनकी पुत्री सती व शिव विवाह की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि ब्रह्मा के मानस पुत्र माने जाने वाले दक्ष प्रजापति ने अपनी पुत्री सती का विवाह भगवान शिव से करवाया, लेकिन यज्ञ में शिव का अपमान करने के बाद सती ने अपना देह त्याग दिया। इससे क्रोधित होकर शिव ने दक्ष के यज्ञ को नष्ट कर दिया और वीरभद्र ने दक्ष का सिर काट दिया। बाद में शिव ने बकरे का सिर लगाकर जीवनदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें