सिद्धार्थनगर। शिवनगर डिड़ई पुलिस की ओर से लापता हुई तीन किशोरियों को चार घंटे में ढूंढ़कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एसओ शिवनगर डिड़ई मनोज कुमार श्रीवास्तव थाना शिवनगर डिड़ई के नेतृत्व में थाना शिवनगर डिड़ई पुलिस को 112 की ओर से तीन बच्चों के लापता होने की सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए काफी खोजबीन और तलाश की गया। पुलिस के अथक प्रयास से चार घंटे के अंदर तीनों बच्चों को प्रतिमा तिवारी, आयुष तिवारी, आर्यन तिवारी पुत्र शिवानंद तिवारी निवासी कोटिया गड़ौरी थाना शिवनगर डिड़ई जनपद सिद्धार्थनगर को बरामद कर उनके माता शशि तिवारी पत्नी शिवानंद तिवारी को सुपुर्द किया।