सिद्धार्थनगर। उसका बाजार पुलिस ने सोमवार को अलग-अलग मामलों में वांछित तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और तोड़फोड़ समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों में उसका राजा निवासी मनबोध उर्फ मनमोद, बरदहा टोला श्रीनगर निवासी श्रीराम और रामप्रीत शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि मनबोध , श्रीराम और रामप्रीत के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में वारंटी थे। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।