सिद्धार्थनगर। एसएसबी सीमा चौकी अलीगढ़वा के नाका दल ने छह बोरी यूरिया और तीन साइकिल को जब्त किया है। एसएसबी टीम ने कुछ व्यक्ति साइकिल पर सामान लिए भारत से नेपाल की तरफ जाते देख रोकने लगे। सभी साइकिल सहित सामान गिराकर नेपाल सीमा में भाग गए। एसएसबी ने जब्त सामान को अग्रिम कार्रवाई के लिए कपिलवस्तु पुलिस के सुपुर्द कर दिया।