भवानीगंज। थाना क्षेत्र के बायताल के टोला मुरावडीह में शुक्रवार देर शाम एक घर में घुसे चोरों ने लाखों के आभूषण उड़ा दिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी देते हुए बायताल के टोला मुरावडीह सुनीता ने बताया कि वह अपने किसी कार्य से भवानीगंज गई थी। घर पर दो छोटे बच्चे थे जो शौच के लिए बाहर गए थे। उन्होंने बाहर से दरवाजे को बंद कर दिया। इसी दौरान अज्ञात चोर आए और घर में चारपाई के तकिये में रखे जेवर उठा ले गए। थानाध्यक्ष भवानीगंज हरिओम कुशवाह ने बताया कि घटना की जांच में मौके पर गया था। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।