सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के बेलौहा बाजार में स्थित एक घर में रविवार रात चोरी का मामले में सामने आया है। वारदात के वक्त परिवार वाले इलाज कराने के लिए गोरखपुर गए थे। जानकारी होने पर महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। बेलौहा बाजार निवासी रेनू चौधरी पत्नी अरविंद चौधरी के अनुसार 25 सितंबर को दवा कराने गोरखपुर गई थी। उनकी पुत्री अंजलि व उनकी माता इंद्रपरी घर पर थीं। घर बंद कर उनकी मां व बेटी अपने गांव मदरहना चली गई। रविवार को वह दोनों जब वापस घर पहुंची तो देखा कि सारा सामान अस्त-व्यस्त है। बॉक्स का ताला टूटा हुआ है। बॉक्स में रखे जेवर, नकदी व आधार कार्ड आदि सामान गायब थे।