फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रभु श्रीराम की बाल्यावस्था की कथा सुनाई

Sun, 19 Oct 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। क्षेत्र के डफरा हनुमान मंदिर पर चल रही श्रीराम कथा के पांचवें दिन शुक्रवार की रात कथावाचक पं. चंद्रशेखर रामायणी ने प्रभु श्रीराम के बाल्यावस्था की कथा सुनाई। कथा सुन पंडाल में बैठे श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे। कथावाचक ने कहा कि प्रभु श्रीराम के बाल्यावस्था का दर्शन करने के लिए शिवजी ज्योतिषी का वेश बनाकर अयोध्या आए। राज महल में प्रवेश मिला फिर माता कौशल्या ने अपने बालक राम की हस्त रेखा देखने के लिए ज्योतिषी बने शिवजी से निवेदन किया। शिवजी ने राम के बाल्यावस्था का दर्शन भी किया और हस्त रेखा भी देखी। यहां पंडाल में बैठे श्रोता भगवान के बाल्य चरित्र का सुंदर प्रसंग सुन भावविभोर हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें