भनवापुर। आगामी 21 सितंबर 2025 दिन रविवार को सूर्य ग्रहण लगने की बात सामने आ रही है, लेकिन यह सूर्य ग्रहण केवल दक्षिण प्रशांत महासागर व न्यूजीलैंड में दिखाई देगा। भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा। लोग टीवी, मोबाइल और इंटरनेट पर यह देखकर भ्रमित न हों। यह जानकारी देते हुए ठाकुर प्रसाद मिश्र ने बताया कि इस सूर्य ग्रहण से कोई हानि नहीं है। इसकी कोई धार्मिक मान्यता भी नहीं होगी ना तो इसका सूतक लगेगा और ना ही कोई स्नान या पर्व काल होगा। इसका किसी भी राशि पर कोई प्रभाव नहीं होगा।