फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

Sat, 07 Feb 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भवानीगंज। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इसमें कुल 22 मामले आए। इसमें मौके पर राजस्व के एक मामले का निस्तारण किया गया। एसडीएम ने कहा कि यह आयोजन सरकार की मंशानुसार किया जाता है, इसलिए जो भी शिकायतें यहां पर फरियादी लेकर आए उसको सभी जिम्मेदार गंभीरता पूर्वक लेकर समाधान करें। कुल पेश 22 मामलों में राजस्व के 17, पुलिस के दो, विकास के एक, अन्य के दो मामले आए, जिसमें राजस्व के एक मामले का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष बचे 21 मामलों का निस्तारण करने के लिए जिम्मेदारों को सौंप दिया गया। इस दौरान तहसीलदार रवि कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें