भारतभारी क्षेत्र में मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए ले जाते श्रद्धालु। संवाद
भारतभारी। जय मां लक्ष्मी के साथ ही भगवान गणेश के जयकारों से शुक्रवार को भारतभारी क्षेत्रों में जगह-जगह पूजा पंडाल सज गए। भगवान गणेश, मां लक्ष्मी व मां काली के जयकारे के साथ प्रतिमाओं को डुमरियागंज से क्षेत्र के गांव में बने पंडालों में पहुंचाया जा रहा है। जहां शनिवार से स्थापना के बाद कपाट खोले जाएगे। पूजा पंडालों में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए पूजा समितियों की तरफ से सभी व्यवस्थाएं की गईं। पुलिस प्रशासन ने बताया कि भारतभारी में लगभग 15 मूर्तियां रखी गई हैं।