फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: श्रीमद्भागवत कथा के महात्म्य का किया वर्णन

Thu, 04 Dec 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज‌ क्षेत्र के बहेरिया गांव में श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराते आलोकानंद शास्त्री। स्रो
विज्ञापन
भवानीगंज। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बहेरिया गांव में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन बुधवार की रात कथावाचक स्वामी आलोकानंद शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा के महात्म्य का वर्णन किया। कथावाचक ने कहा कि भागवत कथा कल्पवृक्ष है। आप जिस मनोरथ के साथ श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करेंगे, आपके उस मनोरथ की सिद्धि होगी। आप अगर निर्धन हैं, धन की इच्छा लेकर सुनेंगे तो धनवान होंगे। रोगी हैं, निरोगी काया की इच्छा लेकर अगर कथा सुनेंगे तो निरोगी काया प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने मात्र से ही जीव का कल्याण हो जाता है। विश्व में सभी कथाओं में से यह कथा श्रेष्ठ मानी गई है। अगर कोई किसी व्यस्तता के कारण पूरी कथा नहीं सुन सकता है तो वह दो-तीन या चार दिन ही इसे सुनने के लिए अपना समय अवश्य निकालें, तभी वह इसका फल प्राप्त करता है। इस दौरान आचार्य संदीप शास्त्री, सुमंत शास्त्री, इंद्रजीत, भोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें