ककरहवा। मोहाना थाना क्षेत्र के हरिपौली गांव में रविवार की शाम हाईटेंशन तार टूट कर गिर गया। इस हादसे में बृजना (15) पुत्री लाले का पैर झुलस गया, वहीं पत्थर लगने से संजना (16) पुत्री रसिआवन चोटिल हो गई जबकि एक कुत्ते की मौत हो गई। झुलसी किशोरी का पास के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। ककरहवा पॉवर हाउस के एसएसओ नीरज कुमार ने कहा कि सूचना मिलने पर तत्काल आपूर्ति काट दी गई। लाइनमैन गांव में पहुंच कर तार ठीक कर बिजली बहाल कराई।