बांसी। थाना खेसरहा साइबर पुलिस टीम ने साइबर फ्रॉड के शिकार को सोमवार को 24 हजार रुपये उसके खाते में वापस करा दिए।थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि रामप्रसाद निवासी लमुईताल थाना खेसरहा ने एनसीआपी पोर्टल से 18 अक्टूबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी। यूपीआई के जरिये उसके साथ 4,21,024 रुपया का फ्रॉड हो गया था। थाना खेसरहा पर इस संबंध में मुकदमा पंजीकृत व विचाराधीन है। साइबर सेल टीम एवं बैंक के समन्वय से आवेदक रामप्रसाद को फ्राड धनराशि में से 24 हजार रुपया उसके खाते में वापस कराए हैं।