फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खिली धूप, मिली ठंड से राहत

Thu, 01 Jan 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी। दो सप्ताह से लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड से परेशान लोगों को नए वर्ष के पहले दिन बृहस्पतिवार को राहत मिली। सुबह से ही धूप खिलने पर लोगों ने ठंड से कुछ राहत महसूस की। धूप खिलते ही लोग घरों से बाहर नजर आने लगे। बढ़नी नगर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में लोग धूप का आनंद लेते नजर आए और अपने रोजमर्रा के कामकाज में जुटे रहे। नगर निवासी आनंद ने बताया कि लगातार धूप न निकलने के कारण कई कार्य लंबित पड़े थे, जिन्हें नए वर्ष में धूप खिलते ही पूरा किया गया। वहीं, धनोरी गांव के राजू ने कहा कि धूप निकलने से खेतों में जाकर कृषि कार्य करने में सहूलियत मिली। इससे किसानों के साथ-साथ दिहाड़ी मजदूरों और रोजमर्रा के कार्यों में लगे लोगों को भी काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें