पकड़ी बाजार। क्षेत्र के पिपरी लाला गांव में मंगलवार को सुंदर कांड के पाठ का आयोजन किया गया। भजन, हवन-पूजन के बाद लोगों में प्रसाद वितरण किया गया।
पं. चितरंजन दास ने बताया कि सुंदर कांड का पाठ करने से घर में बालाजी महाराज का वास होता है और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। आसपास का वातावरण भी सही रहता है।
इस दौरान आयोजक कर्ता संतोष कुमार, अमरजीत आदि मौजूद रहे।