कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम कार्यक्रम में उपस्थित सांसद जगदम्बिका पाल, डीएम शिवशरणप
सिद्धार्थनगर। वीर बाल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत मंडपम नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कलक्ट्रेट सभागार में देखा गया। शुक्रवार को सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, अध्यक्ष नगर पालिका गोविंद माधव के साथ छात्र-छात्राओं ने देखा। सांसद ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह के बच्चों के अदम्य साहस और शौर्य को याद कर वीर बाल दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान जनपद के विभिन्न विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तथा राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय धनगढ़िया के कुल 60 छात्रों को उपहार आदि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बीएसए शैलेष कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, डीपीओ साहब यादव शामिल रहे।