जिला स्तरीय क्रिकेट टीम में चयनित छात्र नैतिक श्रीवास्तव।
धेंसा। जोगिया ब्लॉक के करौंदा नानकार स्थित मां गायत्री देवी इंटर कॉलेज के कक्षा 9 के छात्र नैतिक श्रीवास्तव पुत्र अशोक श्रीवास्तव निवासी सेबुई का 19 वर्ष आयु वर्ग में माध्यमिक विद्यालय के जिला स्तरीय क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट ट्रायल प्रतियोगिता में माध्यमिक विद्यालय के अध्ययन करने वाले 84 छात्र शामिल हुए थे। नैतिक का जिले के टीम में चयन होने पर विद्यालय परिवार के प्रधानाचार्य पद्माकर शुक्ल ,शिक्षक अमित शुक्ल एवं परिवार के सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।