फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पराली जलाने से लगी आग, लाखों के पाइप जले

Fri, 14 Nov 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
औराताल क्षेत्र के कैथवलिया गांव में पराली जलाने से सड़क के किनारे रखे जल निगम के पाइप में आग लग
विज्ञापन
औराताल। शासन की सख्ती बाद भी लोग पराली जलाने से किसान बाज नहीं आ रहे हैं। डुमरियागंज तहसील के कैथवलिया गांव में पराली जलाने से सड़क के किनारे रखे जल निगम के पाइप में आग लग गई। इससे लाखों रुपये के पाइप जलकर राख हो गए। जल निगम के पाइप नउवागांव गांव विलवट संपर्क मार्ग पर मलंग चौराहे से आगे सड़क के किनारे रखे हुए थे। क्षेत्र के गांवों में आए दिन पराली जलाने के मामले सामने आ रहे हैं। यहीं नहीं क्षेत्र के कई किसानों पर पराली जलाने के कारण जुर्माना भी लगाया गया है, लेकिन इसके बावजूद इसके वे डंठल और पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस संबंध में नायब तहसीलदार विष्णु प्रताप सिंह ने कहा की पराली जलाने से जमीन की उर्वरा शक्ति समाप्त हो रही है। साथ ही पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। अगर कोई पराली जलाता हुआ पकड़ा जाएगा तो उस पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें