ढेबरूआ। भारत नेपाल पर घोरहिया नदी के घाट पर आयोजित कार्तिक पूर्णिमा मेला के दौरान स्नान करने के दौरान डूब रहे एक युवक को एसएसबी जवानों ने बचा लिया। यहां भारी संख्या में भारत और नेपाल के सीमाई कस्बे के लोग पहुंचे थे। नहाने के दौरान अचानक नेपाल के कृष्णानगर निवासी विजय पत्थरकट्ट पुत्र अजय पत्थरकट्ट डूबने लगा। एसएसबी के जवानों ने उसे बाहर निकाला और नेपाल पुलिस को सुपुर्द कर दिया।