सिद्धार्थनगर। शहर के भीमापार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ का भव्य शुभारंभ 11 नवंबर मंगलवार से किया जाएगा। 19 नवंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में अयोध्या धाम की सुप्रसिद्ध कथा व्यास पं. अन्नपूर्णा कथा वाचन करेंगी। यज्ञ संचालन की व्यवस्था पं. सोमनाथ शास्त्री (अयोध्या) देखेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह नौ बजे भव्य कलश यात्रा से होगी। कथा शाम छह बजे से प्रारंभ होकर रात्रि तक चलेगी।