बांसी। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु की ओर से रतन सेन डिग्री काॅलेज बांसी में आयोजित अंतर महाविद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता के क्रम में 14 अक्टूबर को बैडमिंटन महिला, टेबल टेनिस पुरुष और 15 अक्टूबर को बैडमिंटन पुरुष, टेबल टेनिस महिला का आयोजन किया जाएगा। इसमें सिद्धार्थनगर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर, बलरामपुर व श्रावस्ती जनपद के महाविद्यालयाें की टीमें प्रतिभाग करेंगी। यह जानकारी महाविद्यालय के क्रीड़ा अधीक्षक डाॅ. राजेश कुमार यादव, क्रीड़ा प्रभारी देवराज सिंह व संयोजक डाॅ. अरविंद त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दी है। महाविद्यालय के प्राचार्य व सिद्धार्थ विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष डाॅ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अंतर महाविद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन आठ से 16 अक्टूबर तक किया जाना है।