बांसी। रतनसेन डिग्री काॅलेज में शुक्रवार को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु की विश्वविद्यालय परीक्षा में प्राचार्य डाॅ. संतोष कुमार सिंह ने प्रथम पाली की परीक्षा में अनुचित साधन के प्रयोग की सघनता से जांच की। इस दौरान छह परीक्षार्थियों को नकल सामग्री के साथ पकड़ा गया और विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देश के क्रम में रस्टिकेट कर दिया गया। परीक्षा में जांच के दौरान प्राचार्य के साथ सहायक केंद्राध्यक्ष डाॅ. दया शंकर, डाॅ. संदीप पांडेय माैजूद रहे।