फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रास्ते की मांग को लेकर धरना जारी

Wed, 19 Aug 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिया। ब्लाॅक क्षेत्र के के ककरही बूढ़ी राप्ती नदी पर जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण को हटाने जाने के लिए चल रहा धरना 15वें बुधवार को भी जारी रहा। समाजसेवी कृष्ण नाथ यादव ने बताया कि है कि मार्ग अवरुद्ध होने से अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। घाट तक आने वाली सड़क पर लोगों ने रास्ते को बंद कर अपना घर बना लिया है। सार्वजनिक उपयोग के इस मार्ग पर कब्जा जनहित के विरुद्ध है। संबंधित अधिकारियों को कई बार लिखित और मौखिक शिकायत दी गई लेकिन समस्या का निवारण नहीं किया गया है। ऐसे में जनहित को देखते हुए धरने का निर्णय लिया गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। इस दौरान बाले लोधी, रामदेव, रमेश भारती, गौरी प्रसाद, राखिराम, विदेशी, राम बहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें