फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राजनीतिक दलों पर बिना नाम लिए साधा निशाना

Wed, 28 Jan 2026 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भाषण उनकी पारंपरिक आक्रामक शैली से अलग, सधे और प्रशासकीय अंदाज में था। उन्होंने किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति का नाम लिए बिना पूर्व व्यवस्था में फैली अव्यवस्थाओं की ओर संकेत किया और मच्छर-माफिया जैसे शब्द का उपयोग कर जनस्वास्थ्य पर ध्यान खींचा। उनका मुख्य फोकस स्वास्थ्य, विकास, कानून-व्यवस्था और जनहित पर रहा। उन्होंने सर्वसमाज को जोड़ने की बात कही और गरीब, पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक सहित प्रदेश की जनता को एक परिवार के रूप में देखा। भाषण में धर्म आधारित टिप्पणियों से दूरी बनाई गई और नकारात्मक राजनीति से हटकर सकारात्मक एजेंडे को प्रमुखता दी गई। मुख्यमंत्री ने यह संदेश दिया कि जनता के लिए किए जा रहे कार्य कृपा नहीं बल्कि उनका दायित्व हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें