तुलसियापुर। ढेबरुआ पुलिस ने कुछ दिन पहले हुए विवाद में फरार तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें न्यायालय भेज दिया है। तीनों को उनके गांव से ही पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ढेबरुआ एसएचओ गौरव कुमार सिंह ने बताया कि 31 मार्च को दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें पीड़ित पक्ष की तहरीर पर ढेबरुआ थानाक्षेत्र के सिसवा उर्फ शिवभारी के अर्जुन मौर्या, रामबृक्ष मौर्या व प्रदीप उर्फ जगतराम मौर्या के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ था। संवादा