डुमरियागंज। डुमरियागंज तहसील सभागार में सोमवार को एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 26 मामले आए। इनमें से तीन मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम ने कहा कि आईजीआरएस पर मिली शिकायतों का तेजी से निस्तारण करें। इन्हें अधिक समय तक लंबित न रखा जाए। लापरवाही बरतने वाले संबंधित विभागाध्यक्ष पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार रवि कुमार यादव, ईओ डुमरियागंज सचिन कुमार पटेल, ईओ भारतभारी राजन गुप्ता आदि मौजूद रहे।