फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाइकों में सीधी टक्कर, तीन जख्मी

Sat, 08 Mar 2025 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खेसरहा। क्षेत्र के सकारपार गांव के पश्चिम बांसी-धानी मार्ग पर पुल के पास शनिवार को दो बाइक की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार, बांसी कोतवाली क्षेत्र के पिपरा फरदंग निवासी बबलू पांडेय व विनय शुक्ल सकारपार से गांव पर जा रहे थे। अभी सकारपार पुल के पास पहुंचा था कि खेसरहा क्षेत्र के द्वारिका से आमने-सामने दोनों बाइक भिड़ गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। इन लोगों का इलाज बांसी सीएचसी पर चल रहा है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष रामा यादव ने बताया कि इस संबंध में किसी पक्ष ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें