फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 6.33 लाख चोरी के मामले की जांच करेंगी तीन टीमें

Thu, 21 Mar 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के सनई चौराहे पर गाड़ी से 6.33 लाख रुपये चोरी की मामले की जांच के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। घटना स्थल के आसपास लगे कैमरे को पुलिस ने खंगाला है। पुलिस को कैमरे से कुछ अहम सुराग लगे हैं। जिससे जल्द मामले के पर्दाफाश होने की उम्मीद है। वहीं, पीड़ित ने चेकिंग में लगे पुलिस कर्मियों पर रुपये ले लेने की आशंका जताया है।
विज्ञापन


गोरखपुर जनपद के पीपीगंज थाना क्षेत्र के रमवापुर निवासी मनरेज सिंह डीसीएम के स्टेयरिंग के पास डिक्की से 6.33 लाख रुपये चोरी हो गया था। घटना के वक्त वह सनई चौराहे पर वाहन की चेकिंग में कागजात दिखाने गया था। लौटा तो रुपये गायब थे। बताया था कि शोहरतगढ़ में एक कारोबारी के यहां सामान की डिलिवरी देकर वहां से मिले 6.33 लाख रुपये लेकर घर जा रहा था। उसने आशंका व्यक्त की थी कि चेकिंग के दौरान उसकी गाड़ी से रुपये सिपाही ने निकाला है। क्योंकि सूचना देते ही वह जांच करने के बजाय चले गए। इसके बाद लौटकर नहीं आए।
मामले में उसने सदर पुलिस को तहरीर भी दी है। वहीं, पुलिस की माने तो उचक्के रुपये गाड़ी की डिक्की से रुपये लेकर गए हैं। पुलिस को इसके बारे में कुछ क्लू भी मिला है। वहीं मामले की जांच और पर्दाफाश करने के लिए पुलिस तीन स्पेशल टीम गठित की गई है। जो सीसी कैमरे से मिले क्लू के आधार पर कड़ी से कड़ी जोड़कर संदिग्धों तक पहुंचने में जुटी है। जल्द ही पुलिस मामले का पर्दाफाश कर सकती है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि मामले का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित कर दी गई है जो हर बिन्दुओं की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें