फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 11.5 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। ढेबरुआ पुलिस व एसएसबी बढ़नी के जवानों ने 11.5 ग्राम स्मैक के साथ दो को गिरफ्तार किया है। सितंबर में दूसरी बार कार्रवाई होने से स्मैक तस्करों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

ढेबरुआ एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बढ़नी पुलिस चौकी व एसएसबी के जवानों ने जांच के दौरान मुड़िला डिहवा के पास सरयू नहर पुल के पास एक बाइक पर सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली। उनके पास से 11.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी अर्जन व अनिल कुमार ढेबरूआ थाना क्षेत्र के बढ़नी कस्बा स्थित लोहियानगर निवासी हैं।
इसके पहले दोनों सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने चार सितंबर को बढ़नी स्थित समय माता मंदिर से मधवानगर के बीच 10 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया था। इस दौरान बढ़नी चौकी प्रभारी सभाशंकर यादव,राकेश कुमार,धर्मेन्द्र मौर्या,राजू प्रसाद व एसएसबी के एसआई अंकित सिंह सहित अन्य जवानों ने गिरफ्तारी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें