भवानीगंज। एसओजी और थाना भवानीगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित 25 हजार के इनामी मोहम्मद आरिफ निवासी भरवटिया मुस्तकहम थाना डुमरियागंज को बिथरिया तिराहे से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।