शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के चेतिया मार्ग से बभनी बाजार मार्ग पर स्थित रेहरवा चौराहे के पास अनियंत्रित होकर एक बाइक सवार बिजली के खंभे से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों युवक को एंबुलेंस से शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन दोनों की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के मधवापुर कला निवासी राम बेलास (21) पुत्र कोदई और सुरेंद्र (20) पुत्र जाहलु सोमवार को एक बाइक से शोहरतगढ़ आए थे। शाम पांच बजे शोहरतगढ़ वापस माधवापुर कला जाने के लिए निकले। चेतिया मार्ग से होते हुए, रेहरवा चौराहे के पास पहुंचने पर अनियंत्रित होकर बाइक एक बिजली के खंभे से टकरा गई। संवाद