डुमरियागंज। नगर पंचायत भारतभारी स्थित श्री भरतेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में तीन से 11 दिसंबर तक होने वाली श्रीराम कथा की तैयारियों को लेकर रविवार को भवानीगंज मंडल के दुर्गा मंदिर में बैठक हुई। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्पण से आयोजन भव्य होगा और पूरा क्षेत्र राममय बनेगा। बैठक में दो दिसंबर को निकलने वाली कलश यात्रा और कथा स्थल पर बैठने, पानी, प्रकाश, साउंड व सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारियां तय की गईं। कथा प्रतिदिन दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। इस दौरान दिलीप पांडेय, राकेश दुबे, राजकुमार चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।