फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: धूमधाम से मनाया गया श्रीखाटू श्याम का जन्मोत्सव

Sat, 01 Nov 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बर्डपुर के रामलीला मैदान में श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा। संवाद
विज्ञापन
ककरहवा। बर्डपुर के रामलीला मैदान में शनिवार को श्रीखाटू श्याम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। दिन में सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर से निशान शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। फूलों से सजे रथ पर श्रीखाटू श्याम की प्रतिमा को विराजमान किया गया था। सैकड़ों महिलाएं तथा पुरुष श्रद्धालु निशान ध्वज लेकर नंगे पैर शोभायात्रा के साथ चल रहे थे। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं के जोरदार जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। जैसे जैसे शोभायात्रा आगे बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। कानपुर से आए कलाकारों ने हनुमानजी की झांकी का मोहक प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। शोभायात्रा देखने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान अमित अग्रहरि, अमन मोदनवाल, शुभम मोदनवाल, पुनीत जायसवाल, सागर मोदनवाल, बलराम जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें