फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कलशयात्रा के साथ श्रीविष्णु महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

Mon, 19 Jan 2026 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत पकड़ी स्थित शिव मंदिर परिसर से निकाली गई कलशयात्रा में शामि
विज्ञापन
धेंसा। नौगढ़ ब्लॉक के ग्राम पकड़ी स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलशयात्रा के साथ हुआ। मंगलवार से यहां अयोध्या की कथा वाचिका मानसविंदु द्वारा दोपहर दो बजे से श्रीराम चरित मानस कथा सुनाई जाएगी। कलशयात्रा पकड़ी शिव मंदिर परिसर से निकाली गई। इसमें शामिल श्रद्धालु हर-हर महादेव, जय श्रीराम के जयघोष करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बरगदवा पोखरे में जल भरकर वापस लौटे। कलश यात्रा के दौरान कथा आयोजक पप्पू मिश्र, ग्राम प्रधान अरुण मिश्र, राहुल मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें