शाहपुर। डुमरियागंज नगर के बैदौला से औशानपुर रोड पर पुल के समीप से गुजर रही हाईटेंशन सप्लाई में करीब आधे घंटे शाॅर्ट सर्किट होता रहा। इससे अफरा-तफरी मच गई। विभागीय जिम्मेदारों ने यूक्लिपटस के पेड़ में इंसुलेटर लगाकर हाईटेंशन सप्लाई चालू कर दी गई थी। पेड़ के हिलने से इंसुलेटर टूट गया, जिसके चलते तार पेड़ से संपर्क में आने लगा। इससे करीब आधे घंटे पेड़ से चिंगारी निकलती रही। खतरे को देखते हुए जेई टाउन को फोन लगाया गया, लेकिन जेई ने फोन नहीं उठाया। वहीं, राहगीरों ने पाॅवर हाउस पर तैनात अन्य कर्मचारियों को सूचना दी, उसके बाद बिजली सप्लाई बंद की गई।