भवानीगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के खानतारा गांव के टोला पोखर भिटवा में शारदा चौरसिया के चाय के होटल के बगल में केले के पेड़ के पास झाड़ में सात माह का भ्रूण मिला है। शारदा चौरसिया ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मंगलवार को करीब दोपहर 12 बजे झाड़ की तरफ लघुशंका करने गया तो देखा कि वहां एक स्वेटर में लपेटकर कुछ पड़ा हुआ है। पास जाकर देखा तो नवजात शिशु का भ्रूण था। इसकी जानकारी होटल पर बैठे लोगों को दी। देखते ही देखते खबर आग की तरह फैल गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। पंचनामा कर भ्रूण का पोस्टमार्टम करने के लिए भेजा गया है।