सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति के द्वितीय चरण के तहत रविवार को महिला थाना सिद्धार्थनगर की काउंसिलिंग टीम ने पारिवारिक विवादों से जुड़े सात मामलों का निस्तारण कराया। बातचीत के बाद सातों जोड़ों ने आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने पर सहमति जताई। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पांडेय के नेतृत्व में टीम ने दोनों पक्षों की समस्याएं सुनीं और बातचीत के जरिये विवाद सुलझाया। इसके बाद सभी जोड़ों को एक साथ घर भेज दिया गया। काउंसिलिंग टीम में महिला हेड कांस्टेबल रीना, आशा गौड़, आरक्षी प्रियंबदा सिंह, महिला आरक्षी प्रगति और शिखा खरवार शामिल रहीं।