फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विभिन्न खेलों का चयन ट्रायल कल से

Sat, 04 Oct 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पंडित दीदउपा सीनियर महिला कबड्डी, सीनियर पुरुष वाॅलीबाल, सीनियर महिला फुटबाल एवं जूनियर हैंडबाॅल बालक प्रतियोगिता का चयन ट्रायल छह से 15 अक्टूबर तक होगा। प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री ने बताया कि कबड्डी सीनियर महिला का चयन ट्रायल छह व सात अक्टूबर को, वाॅलीबाल सीनियर पुरुष छह व सात अक्टूबर को, फुटबाल सीनियर महिला 14 व 15 अक्टूबर को, हैंडबाल जूनियर बालक आठ व नौ नवंबर को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ियों को चयन ट्रायल के समय अपने आधार कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें