ढेबरूआ। अयोध्या में बाबरी ढांचा के छह दिसंबर 1992 के दिन गिराए जाने के दिवस की देखते हुए नेपाल सीमा से सटे बढ़नी कस्बे और बॉर्डर पर तैनात एसएसबी अलर्ट मोड पर है। सीमा पर आने जाने वालों की सघनता से जांच की जा रही है। आने जाने वालों की इंट्री की जा रही है। जवान संदिग्धों पर नजर रखे हुए हैं। बॉडर पर चप्पे चप्पे पर निगरानी की जा रही है। नो मेंस लैंड के नजदीक एसएसबी मेन चेक प्वाइंट के अलावा खुली सीमा पर नजर रखी हुई है।सीमा पर एसएसबी के डॉग स्क्वायड भी जांच में लगे हुए हैं। वहीं, कस्बे में पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी एवं गश्त बढ़ा दी गई है। कस्बे के भट्टा मोहल्ला, कल्लन डिहवा, डिहवा सहित बाजार में विशेष निगरानी की जा रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि संवदेनशील क्षेत्रों में विशेष चौकसी रखी जा रही है। संदिग्धों की पहचान करके उन पर भी प्रशासन की नजर है। इसके अलावा आने-जाने वाले वाहनों को भी चेक किया जा रहा है।