फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा गोष्ठी व पैदल गश्त

Sun, 05 Oct 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ढेबरुआ। क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ पवीन प्रकाश ने ‘ऑपरेशन कवच’ के तहत एसएसबी कैंप बढ़नी में एसएसबी, ढेबरुआ थाना पुलिस और इंडो-नेपाल सीमावर्ती ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ रविवार को गोष्ठी की। इसके साथ ही सीमा पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गोष्ठी में सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी ने ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों को सतर्कता बरतने तथा संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें