फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ककरहवा सीमा पर हुई जांच

Tue, 11 Nov 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा ककरहवा पर वाहनों की जांच करते एसएसबी। संवाद
विज्ञापन
ककरहवा। नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। सीमा के मुख्य रास्तों सहित पगडंडी रास्तों पर भी सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है। एसएसबी और सिविल पुलिस की संयुक्त टीम लगातार पैदल गश्त कर रही है। मुख्य रास्तों से गुजरने वाली गाड़ियों को डॉग स्क्वायड के मदद से जांच की जा रही है। नेपाल सीमा से सटे ककरहवा, अलीगढ़वा, हरिबंशपुर बॉर्डर के मुख्य रास्तों सहित पगडंडी रास्तों पर एसएसबी व पुलिस का कड़ा पहरा है। सीमा पर सभी आने जाने वालों की सघन जांच की जा रही है। बिना आईडी जांचे किसी को भी सीमा में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। संदिग्ध दिखने वालों से विशेष पूछताछ की जा रही है। सदर सीओ विश्वजीत सौरयान ने बताया कि नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा में लगे जवानों को आदेश दिया गया है कि किसी भी हालत में कोई भी व्यक्ति बिना जांच प्रक्रिया से गुजरे भारत में प्रवेश न करने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें