सिद्धार्थनगर। दिवाली पर्व के मद्देनजर जिले के कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यालयों में सात से 11 नवंबर तक अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, अवकाश जिले में संचालित सभी बोर्डों के कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थियों पर लागू होगा। जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय से जारी पत्र में संबंधित अधिकारियों और जिला सूचना अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।