सिद्धार्थनगर। सभी संस्कृत विद्यालयों, महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन प्रविधि से छात्रवृत्ति आवंटन की व्यवस्था के लिए समय सीमा बढ़ा दी गई है। इसके लिए संशोधन समय-सारिणी जारी की गई है। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि संशोधन कार्यक्रम के अनुसार प्रधानाचार्य द्वारा पोर्टल पर आवेदन पत्र का सत्यापन, अग्रेसर, अपलोड करने की तिथि 19 से 21, सत्यापन के पश्चात शिक्षण संस्था द्वारा हार्डकॉपी जिविनि के कार्यालय में जमा करने की तिथि 22 जनवरी तय की गई है।