फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सावन सूखा, मौसम रुखा... बारिश का इंतजार कर रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सावन में भी बारिश दगा दे रही है। अब तक एक भी दिन बारिश नहीं हुई है। पिछले 20 दिनों से तेज धूप होने से किसानों की फसल भी सूखने लगी है। रविवार को पूरे दिन बादलों की आवाजाही लगी रही, लेकिन शाम को हल्की बारिश हाेने से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

खेतों में भरा पानी सूखने लगा है। बारिश नहीं होने से किसान खेतों में खाद नहीं डाल पा रहे हैं। बरसात के मौसम में भी किसानों को फसलों की सिंचाई करनी पड़ रही है। सावन माह की शुरुआत 22 जुलाई को हुई थी। लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी बारिश नहीं हो रही है। लगातार बारिश न होने से फसल भी खराब होने लगी है। वहीं भीषण गर्मी पड़ने से लोगों को राहत भी नहीं मिल पा रही है। रविवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री कम ताे हुआ, लेकिन लाेगों को पूरे दिन उमस का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अभी बारिश हाेने की संभावना कम है, हल्का बूंदाबादी हो सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 35.8 व न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री दर्ज की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें