सर्राफा व्यापार मंडल के मनोनीत पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देते अध्यक्ष राबिन वर्मा। स्रोत विज
बांसी। सराफा व्यापार मंडल बांसी नगर इकाई की बैठक सोमवार की रात संपन्न हुई। इसमें संगठन का विस्तार किया गया। इसमें अध्यक्ष रोबिन वर्मा ने 51 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की। बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों को मनोनीत किया, जिसमें दिनेश चंद वर्मा मुन्ना, मनोज वर्मा, बृजेश वर्मा, जावेद अहमद अंसारी व प्रेमसागर वर्मा को संरक्षक श्रीकांत वर्मा, अंगद वर्मा व फैज खान को महामंत्री, श्रीराम वर्मा को संगठन मंत्री, पंकज वर्मा को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया।