डुमरियागंज। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पंचायत डुमरियागंज सभागार में सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर का बुधवार को आयोजन किया गया। शिविर में नगर पंचायत के समस्त सफाई मित्रों एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं सुझाव दिए गए। इस अवसर पर सफाई मित्रों को स्वच्छता कार्य के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पीपीई किट प्रदान की गई। साथ ही नगर पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा रखने में उनके योगदान और सेवाओं की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान लिपिक सैय्यद हसन ताकीब रिजवी, राजेश जायसवाल, विवेक, अर्पित द्विवेदी, शंभू स्वास्थ्य विभाग की टीम से डॉ. तेज कवर एवं फार्मासिस्ट पवन श्रीवास्तव, दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।