फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रुचि दुबे बनीं एक दिन की प्रधानाचार्य

Sun, 28 Sep 2025 06:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पकडी क्षेत्र के सरफराज मेमोरियल इंटर कॉलेज बभनी बाजार पर महिला मिशंन शक्ति के तहत कक्षा 12 की छ - फोटो : mathura
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। मिशन महिला सशक्तिकरण पेज पांच के तहत सरफराज मेमोरियल इंटर कॉलेज बभनी बाजार पर शनिवार को कक्षा 12 में पढ़ रही छात्रा रुचि दुबे को एक दिन के लिए विद्यालय का प्रधानाचार्य बनाया गया। रुचि दूबे ने बताया कि किसी पद पर बैठने पर जिम्मेदारी का एहसास होता है। कैसे उस जिम्मेदारी को निभाने के साथ ही तमाम तरह तरह की परेशानी से गुजरना पड़ता है। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को महिला शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा, पुलिस सहायता आदि विषयों पर जानकारी दी गई। इस दौरान यहां पर प्रधानाचार्य अतहर अली खान, गंगा सागर पांडेय, मोहित चौरसिया, रामनाथन वर्मा, कमलेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें