सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर साइबर सेल ने साइबर ठगी के शिकार विश्वनाथ प्रजापति के खाते में 8600 रुपये वापस करा दिए। यह धनराशि बैंक के समन्वय से एमआरएम पोर्टल के माध्यम से शुक्रवार को लौटाई गई। महादेव नंगा गांव निवासी प्रजापति ने 23 सितंबर को एनसीआरपी पोर्टल पर धोखाधड़ी की शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर त्रिलोकपुर थाने की साइबर सेल टीम ने कार्रवाई शुरू की। टीम ने बैंक के साथ समन्वय कर ठगी की गई धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर हुई। साइबर अपराध से संबंधित धनराशि की रिकवरी के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा का निर्देशन व पर्यवेक्षण रहा।