सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थाने की साइबर टीम ने यूपीआई के माध्यम से साइबर फ्रॉड की शिकार महिला के खाते में 4,265 रुपये वापस करा दिए। महिला ने एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी। एसओ शेषमणि पांडेय ने बताया कि शोहरतगढ़ निवासी इंदु यादव पत्नी शिव कुमार यादव ने 12 नवंबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि यूपीआई के माध्यम से उनके खाते से 12 हजार रुपये की धोखाधड़ी हुई है। शिकायत मिलने के बाद साइबर टीम ने मामले की जांच शुरू की। बैंक से समन्वय कर ठगी की रकम में से 4,265 रुपये महिला के खाते में वापस करा दिए गए। पुलिस ने साइबर ठगी से बचने के लिए लोगों से किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग या यूपीआई संबंधी जानकारी साझा न करने की अपील की है।