फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, दहशत में दुकानदार

Tue, 03 Feb 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के पचऊध चौराहे पर चोरों ने तीन दुकानों के शटर का ताला तोड़कर लैपटाॅप, बैट्री, सामान सहित नकदी उठा ले गए। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के चंपापुर के रहने वाले हीरालाल यादव ने ढेबरुआ थाने में तहरीर देकर बताया कि ढेबरुआ क्षेत्र के पचऊध चौराहे पर उनकी बिल्डिंग मटेरियल की दुकान हैं। सोमवार की रात दुकान का शटर को तोड़कर उसमें रखे लैपटॉप, दो इन्वर्टर की बैट्री, आलमारी और काउंटर में रखे 50 हजार रुपये और अन्य सामान उठा ले गए। इसके अलावा चोरों ने झिंगहा निवासी मनोज चौधरी के किराने की दुकान में शटर के लाॅक को तोड़कर उसमें से लगभग 55 हजार रुपये के खाने के सामान उठाकर ले भागे। वहीं, शोहरतगढ़ निवासी अमन वर्मा के ज्वेलरी की दुकान का भी शटर तोड़ दिया, लेकिन उसमें से कुछ ले नहीं जा सके। पीड़ितों ने कार्रवाई की मांग की है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में ढेबरुआ एसओ नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें